नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समीरपुर आने का सिलसिला आज भी रहा जारी; सभी ने प्रो. धूमल से लिया आशीर्वाद

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  पंचायती राज चुनावों में विजयी होकर विभिन्न पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर उनका आशीर्वाद लेने का सिलसिला आज भी जारी रहा।

इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति में समीरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान भारत कुमार और उप-प्रधान रण सिंह ने नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों व समर्थकों सहित प्रो. धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत टिक्कर-डिडवीं के नवनिर्वाचित प्रधान मुकेश कटोच और उप-प्रधान कैप्टन राजेश कुमार ने पंचायत के सभी वार्ड पंचों सहित पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लिया। वहीं ग्राम पंचायत पनोह के नवनिर्वाचित उप-प्रधान ने भी समीरपुर पहुंचकर प्रो. धूमल से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत धरोग, ग्राम पंचायत उखली तथा ग्राम पंचायत पंडवीं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल से आशीर्वाद लेने समीरपुर पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, आदर्शकांत शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, समाजसेवी सुशील ठाकुर तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना अब उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का पहला दायित्व जनता की अपेक्षाओं को समझते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए।

 

उन्होंने सभी से पंचायतों के समग्र विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

 

[post-views]