



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर जिला मे पंचायत चुनावों मे कांग्रेस पार्टी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हमीरपुर जिले ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए साफ कर दिया कि अब भाजपा का जनाधार लगभग समाप्त हो चुका है।

हमीरपुर में भाजपा का सूपड़ा साफ, कांग्रेस ने 47 प्रधान पदों पर मारी बाजी – ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का जनादेश तय कर रहा है मिशन रिपीट



पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में भी जनता ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के नारे को जोरदार समर्थन देते हुए कांग्रेस को भारी बहुमत प्रदान किया है।






जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दूसरे चरण के मतदान में जिले की सभी पाँचों विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली 82 पंचायतों में से 47 प्रधान पदों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है।


वहीं, 56 उपप्रधानों के पद भी कांग्रेस झोले में डाल चुके हैं। यह जीत केवल संख्याओं की बात नहीं है, बल्कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ एक करारा जनादेश है।



शर्मा ने कहा, “हमीरपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से बाहर कर दिया है। देश भर में गरीबों का शोषण, जनता को लूटती महंगाई और चरम पर पहुंचा भ्रष्टाचार—इन सबका नतीजा है कि अब हिमाचल की जनता भाजपा को उखाड़ फेंक रही है।


” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस न सिर्फ स्थानीय चुनावों में बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी इतिहास रचने जा रही है।
सुमन भारती शर्मा ने विश्वास दिलाया कि हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कोई पार्टी ‘मिशन रिपीट’ करेगी और कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में आकर ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का वादा पूरा करेगी।
यह जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हमीरपुर समेत पूरा प्रदेश अब विकास और जनहित की नीतियों के लिए कांग्रेस के साथ खड़ा है, न कि झूठे वादों और महंगाई देने वाली भाजपा के साथ।


















