




सुजानपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर भाजपा परिवार द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठेड़ा में धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद सुश्री हिंदू गोस्वामी होगी मुख्यतिथि



जानकारी देते हुए भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे पार्टी स्थापना दिवस का कार्यक्रम शुरू होगा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भाजपा नेत्री सुश्री इंदु गोस्वामी शिरकत करेंगी।







इस दौरान सुजानपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के घोषित भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्षता सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा करेंगे इस दौरान सुजानपुर भाजपा मंडल के तमाम पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्य सहित स्थानीय लोग उपस्थित होंगे










