रिश्ता हुआ “शर्मसार” सगे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज

मंडी:-  मंडी जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़के पर अपनी ही 15 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को पिछले दो से तीन महीनों से माहवारी नहीं आ रही थी।

 

परिवार को जब इस बात की चिंता हुई तो 30 मई को उसे उपचार और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

 

इसके बाद चिकित्सकों और परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर किशोरी ने बताया कि पिछले तीन से चार महीनों के दौरान उसके 14 वर्षीय छोटे भाई ने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग के खिलाफ (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[post-views]