विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर का आयोजन।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नालंदा महाविद्यालय झनियारी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इसमें नौ – नौ बच्चों के बीच में पोस्टर कंपिटिशन और भाषण प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर द्वारा करवाया गया।

बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी सांझा की और पोस्टर के माध्यम से तंबाकू के हानिकारक रसायनों के बारे में अपना संदेश दिया ।

इस मौके पर बीसीसी कोऑर्डिनेटर सलोचना ने तंबाकू के सेवन से होने वाले प्रभावों के बारे में बताया और कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई।

जन -शिक्षा एवं सम्प्रेषण अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू का सेवन किसी भी रूप में करना कैंसर, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारी को बुलावा देना है और तंबाकू का सेवन सभी प्रकार के नशों की जननी है सरकार ने इसके लिए कई प्रकार की बंदिशें भी लगाई हैं ।

जिसमें सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करना, खुली बीड़ी या सिगरेट बेचना, स्कूल और कॉलेज के 100 मीटर के दायरे के अंतर्गत तंबाकू मुक्त चीज़ों का व्यापार करना आदि l

 

इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अरमान शर्मा, द्वितीय स्थान मोहित कुमार, तृतीय स्थान साक्षी द्वारा प्राप्त किया गया और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी ठाकुर, द्वितीय स्थान पलक, तृतीय स्थान कनिका द्वारा प्राप्त किया गया।

 

और उनको इनाम उनके बैंक अकाउंट के माध्यम से दिये जाएंगे इस मौके पर कॉलेज के मैडम अर्चना शर्मा और स्टाफ के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे l

[post-views]