डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गुब्बर अब पूर्ण रूप से डी.ए.वी. सी.एम.सी. नई दिल्ली के अधीन

गुब्बर/हिमाचल प्रदेश:- स्थानीय शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया जब डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गुब्बर को औपचारिक रूप से देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था डी.ए.वी. कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (DAV CMC), नई दिल्ली के अंतर्गत पूर्ण रूप से हस्तांतरित कर दिया गया।

भव्य हस्तांतरण समारोह संपन्न इलाका वासियों और अभिभावकों में हर्ष की लहर

इस महान प्रशासनिक एवं शैक्षणिक परिवर्तन के सुअवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य और गरिमामयी “हस्तांतरण समारोह” (Transitional Ceremony) का आयोजन किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत

इस ऐतिहासिक निर्णय से संपूर्ण गुब्बर क्षेत्र और आस-पास के इलाका वासियों तथा अभिभावकों में खुशी की भारी लहर है। ग्रामीणों का मानना है कि नई दिल्ली प्रबंधन के सीधे नियंत्रण में आने से क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।

 

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. यादव, ए.आर.ओ. हिमाचल प्रदेश ज़ोन-डी सह प्रधानाचार्य डी.ए.वी. पालमपुर, तथा विशिष्ट अतिथि  के. एस. गुलरिया, ए.आर.ओ.

 

हिमाचल प्रदेश ज़ोन-सी सह प्रधानाचार्य डी.ए.वी. सी.पी.एस. मंडी के गरिमामयी आगमन के साथ हुआ। विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति (LMC) और स्टाफ द्वारा अतिथियों का भव्य पारंपरिक स्वागत किया गया।

 

इसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं सुमुख्य ‘डी.ए.वी. गान’ के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। संस्था की प्रगति और लोक-कल्याण की कामना के साथ वैदिक रीति-रिवाज से भव्य ‘हवन’ का संपादन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने आहुतियां डालीं।

 

मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. यादव और विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में आधिकारिक नामपट्ट (Plaque) का अनावरण किया गया, जो इस बात का प्रतीक है कि अब यह संस्थान सीधे डी.ए.वी. प्रबंधकर्जी समिति, नई दिल्ली के कुशल मार्गदर्शन में संचालित होगा।

 

समारोह के दौरान भूमि दाता  ज्वाला सिंह राणा को उनकी महान सहृदयता और समाज सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित (Honoring Ceremony) किया गया। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथि  वीरेंद्र सिंह ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।

 

मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. यादव ने अपने संबोधन में इलाका वासियों को बधाई देते हुए कहा कि डी.ए.वी. सी.एम.सी. नई दिल्ली के अंतर्गत आने से इस विद्यालय में बुनियादी ढांचे, योग्य शिक्षकों की उपलब्धता और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अभूतपूर्व विकास होगा। विशिष्ट अतिथि श्री के. एस. गुलरिया ने भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नई दिल्ली प्रबंधन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

इस गौरवपूर्ण अवसर के साक्षी बनने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़ोन से आए डी.ए.वी. स्कूलों के प्रधानाचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें ज़ोन-बी के ए.आर.ओ. सह प्रधानाचार्य डी.ए.वी. आलमपुर  बिक्रम सिंह, ज़ोन-के के ए.आर.ओ. सह प्रधानाचार्य डी.ए.वी. गिर्योह  संजीव ठाकुर, तथा ज़ोन-आई की ए.आर.ओ. सह प्रधानाचार्य डी.ए.वी. रेहन  रश्मि जामवाल शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इस ऐतिहासिक समारोह का समापन हुआ।

 

समारोह में अनेक सम्मानित अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति स्थानीय प्रबंधन समिति (LMC) सदस्य  वीरेंद्र,  चमन लाल,  पृथ्वीराज,  रवि चंदेल,  कुलदीप कुमार,  मुंशीराम,  सुभाष चंद,  जितेंद्र ठाकुर तथा विभिन्न डी.ए.वी. संस्थानों के प्रधानाचार्यगण  महेंद्र सिंह ठाकुर (हमीरपुर)  सुरेश कुमार (कांगू),  मोहित चुग (सुंदर नगर),  सुजीत राणा  (भड़ोली),  प्रशांत (नेरचौक),  सुनील ठाकुर (लाझियानी),  चंद्रिका (कतरेन),  प्रिंस ठाकुर जी (लड़भड़ोल), दीपिका (आर.डब्लू. बरमाना),  वीरेंद्र (बनखंडी),  हरीश ( नैना देवी),  दारा सिंह (बीझड़) तथा  वंदना (पंडोह) सम्मिलित रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया।

 

डी०ए०वी० गुब्बर के नवनियुक्त प्रधानाचार्य  राकेश कुमार  ने पदभार संभालते हुए सभी को आश्वस्त किया कि वह डी ए वी गुब्बर को शिक्षा क्षेत्र में ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए कृतसंकल्प हैं और आने वाले समय में डी० ए० वी० गुब्बर अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।

[post-views]