



बड़सर/हमीरपुर:- सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल सेवा टीम ने बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाहलू के अंतर्गत बधान में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें करीब 21 पुरुषों व 35 महिलाओं सहित 56 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करवाई ।


अस्पताल सेवा से डॉ अंजू के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर में स्टाफ नर्स कृतिका, लैब टैक्नीशियन मीनाक्षी व पायलट राजेश ने अपनी सेवाएं देते हुए जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाया।




जिसमें मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई । स्वास्थ्य जांच में 6 मरीज उच्च रक्तचाप, 4 हड्डियों के रोगों से व 46 अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए।







डॉ अंजू ने लोगों को लाइफ स्टाइल बीमारियों के बारे मे जागरूक करते हुए उनको प्रतिदिन के खान पान को सुधारने, संतुलित आहार करने व नमक व चीनी का सीमित उपयोग करने के बारे मे जागरूक किया । गर्मी मे लू इत्यादि से बचाव के बारे मे लोगों को जानकारी दी ।


स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार वयक्त करते हुए उनकी इस पहल को सराहा ।























