



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दीनदयाल उपाध्याय बी.एड. कॉलेज मैहरे में गैर सरकारी संस्था NIIT के सौजन्य से प्रशिक्षिका आशा रानी के मार्गदर्शन में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिसके तहत कॉलेज के प्रशिक्षु विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया तथा गूगल सुपर सर्चर के बारे में जानकारी दी गई।




इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को आवश्यक डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी सावधानियों के बारे में बताया गया तथा गूगल सुपर सर्चर तकनीकों की जानकारी दी गई।







इस इंटरैक्टिव प्रशिक्षण कार्यक्रम ने प्रशिक्षु विद्यार्थिओं को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक सजग और अधिक कुशल व सतर्क डिजिटल नागरिक बनने की और अग्रसर किया है।



प्रशिक्षिका आशा रानी ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की व जीवन में डिजिटल सुरक्षा सम्बन्धी उपायों को अपनाने की सलाह दी ।



सभी प्राध्यापक वर्ग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।




















