



नादौन/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 जून, 2026 को प्रात: दस वज़े खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित स्थल कांगू , ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में आयोजित होगी जिसमें ज़िला व प्रदेश पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।।

बैठक के एजैन्डा में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा जिसमें जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी 1 से 3 के पेंशनरों की संशोधित लम्बित ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट की वकाया राशि का भुगतान न हो पाना मुख्य मुद्दा है ।



इसके अलावा बैठक में पेंशनरों के व्यक्तिगत मु्द्दों पर मंथन के साथ-2 पदाधिकारी खण्ड में चलाई जा रही गतिविधियों व अन्य विभिन्न विषयों वारे महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध करवाएंगे।






अतः नादौन खण्ड़ कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से आग्रह है कि खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करके विभिन्न जानकारियां प्राप्त करें।


जगदीश शर्मा (सासन), महासचिव नादौन























