



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी कालेज ऑफ एजुकेशन भोटा में राजस्थान आर्ट के संदर्भ में एक छोटी सी कार्यशाला करवाई गई। इस कार्यशाला के विशेषज्ञ महेश राव रहे।


सर्वप्रथम सुनीता दत्ता ने महेश राव का स्वागत किया। महेश राव ने बताया कि किस तरह हम खराब मैटीरियल से उपयोगी तथा सुन्दर वस्तुओं का निमार्ण कर सकते हैं।




जिनसे घर स्कूल में सजावट की जा सकती है। उन्होंने बहुत से फूलदान फूल और अन्य वस्तुएं बनाकर छात्रों को दिखाईं। छात्रों ने भी बड़े ही उत्साह व रूचि के साथ कार्यशाला में भाग लिया और कला को सीखा






इस उपलक्ष्य पर काॅलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान समस्त स्टाॅफ डी. एल. एड. के प्रशिक्षु अध्यापक व बी. ए. के छात्र उपस्थित रहे।

























