अनुराग ठाकुर का 06 जून से दो दिवसीय हमीरपुर प्रवास, 07 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर 07 जून को “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

 

इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मीडिया को जारी एक बयान में दी।

05 जून को धूमल करेंगे “एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत: राकेश ठाकुर

 

जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 05 जून से 21 जून तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर 06 जून से दो दिवसीय हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे तथा 07 जून को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखेंगे।

राकेश ठाकुर ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 05 जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला के सभी 10 मंडलों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि 08 से 10 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, अस्पतालों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

इसके उपरांत 12 से 20 जून तक जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा मंडल स्तर पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

 

वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय लोगों को योगाभ्यास करवाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

[post-views]