पुलिसकर्मी से मारपीट का वीडियो वायरल, फिर हुआ बड़ा एक्शन, अब आया माफीनामा

पांवटा-साहिब/सिरमौर:-  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मी तरुवाला स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई।

 

आरोप है कि युवक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और साथ ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी कर रहा था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला धक्का-मुक्की तथा मारपीट तक पहुंच गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ।

[post-views]