उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इन विभागों से संबंधित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विभागीय अधिकारियों से तलब की सभी योजनाओं की ताजा रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, कृषि, बागवानी, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण और कई अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि ये सभी योजनाएं प्रत्यक्ष रूप से आम लोगों से जुड़ी हुई हैं। इनके क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

 

उपायुक्त ने बताया कि सरकार नियमित रूप से इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आगामी बैठक में भी इनकी रिपोर्ट तलब की जाएगी।

इसलिए, सभी संबंधित अधिकारी इन योजनाओं की रिपोर्ट अपडेट रखें। अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में कोई दिक्कत आ रही है तो उसके बारे में फीडबैक भी दें।

इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न योजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया। बैठक में नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

[post-views]