गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्‍यक्ति, इन दो दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे

नई-दिल्ली :-  अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने दौलत के मामले में टिकटॉक के फाउंडर झांग यि-मिंग और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को काफी पीछे छोड़ दिया है।

 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी के पास दौलत 120 बिलियन डॉलर हो गई है। दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में अडानी 17वें स्थान पर हैं। वहीं, चीन में टिकटॉक के झांग यि-मिंग के पास 92.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और उनकी रैंकिंग 21वीं है।

 

इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 85.8 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी की रैंकिंग 23वीं है। इस तरह, एशिया के टॉप तीन अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी पहले, यि-मिंग दूसरे और मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर हैं।

 

बता दें कि तीन दिन पहले ही टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस लिमिटेड की वैल्यूएशन बढऩे और चीनी कंपनी के एआई लक्ष्यों में और प्रगति होने के बाद झांग यि-मिंग ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था और वह अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

 

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी दौलत 703 बिलियन डॉलर से अधिक है। वह गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज से दोगुने से भी ज्यादा अमीर हैं।

 

लैरी पेज दूसरे स्थान पर हैं और उनकी दौलत 313 बिलियन डॉलर है। गूगल के एक अन्य को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन इसके बाद वाले स्थान पर हैं। उनके पास दौलत 291 बिलियन डॉलर है।

[post-views]