15 जून को शपथ लेंगे पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य; सरकार ने जारी की अधिसूचना

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-  सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को 15 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद पंचायतों में गांव की संसद कामकाज संभालेगी।

 

शपथ ग्रहण के बाद पंचायतों में गांव की संसद कामकाज संभालेगी।

 

हिमाचल प्रदेश की 3,758 पंचायतों में हाल ही में चुने गए प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह तय हो गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को 15 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद पंचायतों में गांव की संसद कामकाज संभालेगी।

 

बता दें कि 31 जनवरी को पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा होने के बाद पंचायतों में कामकाज की जिम्मेदारी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी थी। अब नए चुने प्रतिनिधि जिम्मेदारी संभालेंगे। 3,758 पंचायतों में 176 प्रधान और 286 उपप्रधान निर्विरोध चुने गए हैं।

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम, 1997 के तहत शपथ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों को अधिकृत किया गया है।

 

अधिसूचना के अनुसार कांगड़ा जिले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधान, उपप्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

[post-views]