



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 जून, 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन करते हुए महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को वर्तमान में चल रही संघ गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।


चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, सलाहकार अवनीश कुमार, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा , जगनमोहन सिंह मुख्य रहे।




बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश इकाई पेंशनरों की लम्बित संशोधित ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट आदि के भुगतान हेतु निरन्तर प्रयासरत है और जैसाकि दिनांक 12 मार्च को नादौन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया था।






सरकार को 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों की देनदारियों का भुगतान करने वारे पत्र भेज दिया गया है इस सम्बन्ध में अगर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलना पडे तो समयानुसार मिल लिया जाएगा।
इसके अलावा पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के लिए सरकार से पर्याप्त वज़ट जारी करने वारे भी पत्र में मांग उठाई गई है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संघ में चल रही गतिविधियों तथा अन्य विविध विषयों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां भी दी गई तथा संघ की सुदृढ़ता बनाए रखने हेतु पदाधिकारियों से निरन्तर सदस्यता कार्यक्रम जारी रखने का आह्वान किया गया।


खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा ने सदस्यों से सदस्यता कार्यक्रम में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया गया।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री व्रह्म दास, अमर नाथ शर्मा, जुल्फी राम वर्मा,



सुखदेव शर्मा, माधो राम, परविन्द सिंह पटियाल, अश्विनी कुमार, जमना


श्रराम, प्रीतम चन्द, धनी राम, किशोर चन्द शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
जगदीश चन्द शर्मा (कारगू), खण्ड प्रधान नादौन


















