रैडक्रास सोसाइटी ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 65 लोगों की जांच 

नादौन/हमीरपुर:- रैडक्रास सोसाइटी की जिला और उपमंडलीय इकाई ने रविवार को यहां फोरलेन पुल एवं जल शक्ति विभाग के पंप हाउस के पास स्थित रोटरी क्लब के प्रांगण में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 65 लोगों की निशुल्क जांच की गई। इस दौरान कई लोगों के टेस्ट भी किए गए। 3 लोग टीबी और 2 लोग मधुमेह से ग्रस्त पाए गए। इन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

उपायुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने भी शिविर में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि रैडक्रास सोसाइटी जिले भर में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और कई अन्य गतिविधियां आयोजित कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अत्री, एसडीएम एवं रैडक्रास सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई के अध्यक्ष निशांत शर्मा, बीएमओ, अन्य चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, जिला रैडक्रास सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

[post-views]