



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा रविवार को आयोजित स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) की परीक्षा हमीरपुर में भी सभी आवश्यक प्रबंधों के साथ करवाई गई।

एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि इस परीक्षा के 4170 उम्मीदवारों के लिए हमीरपुर शहर और इसके आसपास के शिक्षण संस्थानों में 12 सेंटर बनाए गए थे।



उन्होंने बताया कि सुबह के सत्र के दौरान पेपर -1 में 3085 उम्मीदवार उपस्थित हुए। शाम के सत्र में 3073 उम्मीदवारों ने पेपर-2 दिया।






एडीसी ने बताया कि सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे।


इसके अलावा उम्मीदवारों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष बसों का प्रावधान भी किया गया था।























