नशा मुक्त भारत के नारों से गूंजा नादौन बाजार

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भारतीय जनता युवा मोर्चा नादौन मंडल द्वारा इंद्रपाल चौंक नादौन से पतन बाजार तक नशे के विरुद्ध विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली नादौन बाजार से होते हुए गुजरी जिसमें 180 से भी अधिक संख्या में युवाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करी। नादौन का बाजार नशा मुक्त भारत, बंदे मातरम और जय हिंद के नारों से गूंज उठा।

मंडल अध्यक्ष आशीष राणा ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि यह रैली राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार जी एवं पूर्व में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे श्री रघुबीर ठाकुर जी के दिशानिर्देश से सम्पन्न हुई।

 

इस अवसर पर युवा मोर्चा नादौन मंडल अध्यक्ष आशीष राणा, महामंत्री शौकत अली, आकाश, एडवोकेट केशव गोस्वामी, अवनीश जामवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता हर्षित मिन्हास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कौशिक जरयाल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश जरियाल एवं अन्य युवा मोर्चा मंडल नादौन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[post-views]