बीसीए व बीबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (Admit Cards) जारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, हमीरपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीसीए एवं बीबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (Admit Cards) जारी कर दिए गए हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश सोनी ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र महाविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट से डाउनलोड कर लें तथा उसमें अंकित विवरणों का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें।

 

प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीसीए प्रवेश परीक्षा 15 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

 

जबकि बीबीए प्रवेश परीक्षा 23 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। छात्र बीबीए में 20 जून तक ऑनलाइन अपलाई कर सकते हैं।

 

डॉ. सोनी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचने तथा परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

 

उन्होंने कहा कि बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं एवं निर्देशों के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

 

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट www.gchamirpur.org का अवलोकन कर सकते हैं अथवा महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

[post-views]