सरस्वती पैराडाइज स्कूल परिसर में सह मालकिन की गोली मार कर हत्या

 

संजौली/शिमला:- भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल का मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जहां स्कूल पर भाई से हिस्सा मांगने वाली बहन को आज स्कूल के बाहर तीन नकाबपोशों ने गोलियों से भून दिया गया।

जता रही थी स्कूल पर हक, भाई पर लगाए थे कई आरोप। 

दरअसल मृतिका स्कूल के मालिक की बेटी थी जिसमें अपने भाई पर कई आरोप जड़े थे । मृतिका ने अपने भाई पर फर्जी तरीके से स्कूल पर कब्जा करने के आरोप के साथ डराने धमकाने और फर्जीवाड़े के आरोप भी लगाएं थे।

 

जिसको लेकर पहले वह वीडियो भी सोशल मीडिया में जारी कर चुकी थी। आज शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दूध लेकर स्कूल में लौट रही मनीषा को गोलियों से भून दिया गया।

 

मनीषा ने आरोप लगाया था कि उसका भाई स्कूल के नाम पर करोड़ों का लोन लेकर मां बाप के सपने को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर मामले चल रहे हैं, जिनमें कई अनियमितताएं सामने आएं है , बाबजूद इसके स्कूल में मनमानी चल रही है।

 

कागजातों से छेड़छाड़ कर हिमांक स्कूल में कब्जा जमाना चाहता है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग कि थी कि जब तक मामला न सुलझे स्कूल में एडमिनिस्टर लगा लें, या स्कूल को सरकार अपने अधीन ले ले।

 

हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मौके पर है और जांच में जुट गई है।

[post-views]