NEET परीक्षा के मद्देनज़र, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट करते: टोनी ठाकुर 

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ:-  NEET परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने के मद्देनज़र आज हिमाचल Pradesh के उपमुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री से भेंट कर प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण मांग रखी कि परीक्षा के दिन सभी NEET अभ्यर्थियों को निःशुल्क HRTC बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए।

विद्यार्थियों को निःशुल्क HRTC बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए: टोनी ठाकुर 

पेपर लीक जैसी घटनाओं का खामियाजा छात्रों को नहीं भुगतना चाहिए। हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े तथा प्रत्येक छात्र समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके, इसके लिए यह मांग उठाई गई है।

छात्र हितों की रक्षा और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाना हमारी जिम्मेदारी है, और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

 

 

[post-views]