



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- गैर संचारी रोग (एनसीडी) पखवाड़ा के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार गृह रक्षा दसवीं वाहिनी तथा अग्निशमन विभाग में संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।


इस दौरान शुगर तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई। शिविर में लगभग 45 लोगों ने अपने स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। जिन व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर और शुगर सामान्य से अधिक पाया गया, उन्हें खानपान एवं दैनिक दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करने के बारे में जानकारी एवं परामर्श दिया गया।




इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाल, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनील रांगड़ा, सीएचओ सोनिया, बबीता स्वास्थ्य कार्यकर्ता, वंदना, गृह रक्षा विभाग के सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार तथा अशोक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।































