हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ ने मुख्यमंत्री की घोषणा का किया स्वागत: के.सी.गौतम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, महासचिव ओम राज कंवर, मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा व वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल द्वारा जारी संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 12 मार्च, 2026 को नादौन प्रवास के दौरान संघ शिष्टमंडल को दिए गए 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के पेंशन संशोधन के लाभ जल्द जारी करने सम्बन्धी आश्वासन के अनुरूप अगले माह तक भुगतान करने की घोषणा का स्वागत किया है।

 

उक्त पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस घोषणा के अनुसार 65 वर्ष से ऊपर सभी पेंशनर्स पेंशन संशोधन की वकाया राशि का अपना एरियर प्राप्त कर पाएंगे, परन्तु पेंशनर्ज़ कैटेगरी में अगस्त, 2019 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त बहुत कम संख्या में पेंशनर्स अपना पेंशन संशोधन का एरियर पाने से वंचित रह जाएंगे जिससे उनके दिलों को गहरी ठेस पहुंचना स्वाभाविक ही है।

 

उक्त के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया जाता है कि जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की कैटेगरी में बहुत कम संख्या में वंचित रह रहे 62 से 65 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के मामला में सहानुभूतिपूर्वक विचार करके इन्हें भी भुगतान हेतु शामिल करते हुए सरकार द्वारा आवश्यक आदेश जारी करवाने का आग्रह किया गया है, जिससे सरकार समस्त पेंशनरों की पेंशन संशोधन की देनदारियों से पूरी तरह भारमुक्त हो जाएगी व वंचित वर्ग भी समय पर न्याय मिल पाएगा।

 

के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष

 

 

 

[post-views]