



बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्ग बिलासपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों, छात्र हितों एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।


अभ्यास वर्ग का मार्गदर्शन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवदत्त जोशी जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री जी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा जी, प्रदेश मंत्री नैंसी जी एवं प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर जी के नेतृत्व में हुआ।




अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन के नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत भवानी ठाकुर को फिर से विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अनु कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर रहे हर्ष चौहान को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।







इसके साथ ही नेहा ठाकुर को विभाग छात्रा प्रमुख तथा अलीशा धीमान को जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।


तहसील स्तर पर भी नवीन दायित्वों की घोषणा करते हुए अमन कमलेश को तहसील संयोजक चकमोह, शिवम रनोत को तहसील संयोजक बड़सर, नंदिनी कटोच को तहसील संयोजक हमीरपुर, संदीप को तहसील संयोजक नादौन तथा इंद्रजीत को तहसील संयोजक धनेटा का दायित्व सौंपा गया।



नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ छात्र हितों में कार्य करने का संकल्प लिया। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ता संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेंगे।




















