



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर की कक्षा आठवीं की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियांशी वशिष्ठ ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया।


इस उत्कृष्ट उपलब्धि के आधार पर उनका चयन नॉर्थ ज़ोन राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो देहरादून में आयोजित की जाएगी। विद्यालय चेयरपर्सन प्रो. आर. सी. लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा तथा उप-प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने प्रियांशी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रियांशी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस सफलता में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक पीयूष का विशेष योगदान रहा।






उनके कुशल मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और प्रेरणा ने प्रियांशी को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


प्रियांशी की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण है। समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें नॉर्थ ज़ोन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।























