समुद्री करियर की ओर बढ़े हिम अकादमी स्कूल के कदम : 3 विद्यार्थियों ने IMU-CET 2026 में पाई शानदार सफलता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का परिचय देते हुए इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IMU-CET) 2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समुद्री क्षेत्र में अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। विद्यालय के छात्र आदित्य एवं अभिनव ने IMU-CET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि अनिरुद्ध ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 368 प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के चेयरपर्सन प्रो. आर. सी. लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा तथा उप-प्रधानाचार्य  अश्विनी कुमार ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर परिश्रम तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों राहुल शर्मा, मनोज कुमार, नितेश कुमार, संजीव कुमार, क्षितिज तथा विकास कुमार के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।

 

उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने विद्यार्थियों को इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। यह उपलब्धि हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट परिणामों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

[post-views]