कंजयाण में बताए नशे के दुष्प्रभाव

भोरंज/हमीरपुर:- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने वीरवार को ग्राम पंचायत कंजयाण में नशा निवारण विषय पर एक जागरुकता शिविर आयोजित किया।

 

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तहसील अधिकारी कार्यालय भोरंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया तथा इस गंभीर समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील भी की।

पंचायत प्रधान रजनी देवी और उपप्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से सुनील कुमार ने भी लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि जिला हमीरपुर में भी 17 से 26 जून तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान’ विषय पर जन जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

शिविर में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।

 

 

 

[post-views]