



बड़सर/हमीरपुर:- विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर की मतदाता सूचियों के प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बारे में सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में एक बैठक आयोजित की गई।

एसडीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बीएलओ को दिए निर्देश




इस अवसर पर एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी स्वाति डोगरा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करके और अपात्र लोगों के नाम हटाकर त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करना है।







उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करना सुनिश्चित करें। एक भी पात्र व्यक्ति इससे छूटना नहीं चाहिए।



मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल क्रियान्वयन के लिए जागरुकता गतिविधियां भी आयोजित करें। एसडीएम ने कहा कि पंजीकृत मतदाताओं की संख्या और वास्तविक जनसंख्या के अनुपात में अभी भी काफी सुधार की गुंजाइश है। इस दिशा में सभी बीएलओ विशेष प्रयास करें।



एसडीएम ने मतदाता सूचियों में पात्र लोगों के नाम शामिल करने, अपात्र लोगों के नाम हटाने और मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दुरुस्त करने से संबंधित प्रपत्रों-6,7 और 8 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।




















