स्वास्थ्य विभाग ने सेक्शन 4 में 7 चालान व सेक्शन 6 में 8 चालान किए: डॉ. अजय अत्री

बड़सर/हमीरपुर :-  टास्क फोर्स टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य खण्ड बड़सर में सेक्शन 4 में 7 चालान तथा सेक्शन 6 में 8 चालान किए।

 

अतः आम जनता से निवेदन है कि जिन दुकानदारों ने तंबाकू बेचने का लाइसेंस अभी तक नहीं लिया है, और फीस जमा करवा दी है वे पंचायत सचिव से संपर्क करें और रिकॉर्ड की वेरिफिकेशन करवाएं।

 

जिनके पास लाइसेंस उपलब्ध है, वे उसे अपनी दुकान की सामने वाली दीवार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें तथा खुली सिगरेट की बिक्री न करें और बीड़ी , सिगरेट को सामने सजाकर न रखें।

और 60×30 सेंटीमीटर का चेतावनी बोर्ड लगायें की यहाँ 18 साल से नीचे वाले बच्चों को बीड़ी सिगरेट नहीं बेची जाती।

 

खुली सिगरेट बेचते हुए पकड़े जाने पर सेक्शन 3 के अंतर्गत ₹5000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। और दूसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है।

 

जिन दुकानदारों ने स्कूल के समीप 100 गज की दूरी के भीतर तम्बाकू बेचने का लाइसेंस ले रखा है, वे अपना लाइसेंस अतिशीघ्र संबंधित विभाग में जमा करवाएं।

 

 

 

 

 

 

[post-views]