अ•भा•वि•प• के प्रदर्शन को देख रुका मुख्यमंत्री का काफ़िला – अक्षय ठाकुर

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय पहुंच रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के काफ़िले को रोका गया एवं पोस्टर एवं काली पट्टी दिखाकर प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी एवं युवा विरोधी नीतियों का विरोध किया गया।

अ•भा•वि•प• ने मुख्यमंत्री के काफ़िले के सामने पोस्टर एवं काली पट्टी दिखाकर जताया रोष – अभाविप

अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा फ़ीस वृद्धि के फैसले को वापिस लेने, प्रदेश में बंद हो रहे शिक्षण संस्थानों में बंद होने से रोक लगाने, प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के विरोध में एवं विश्विद्यालय में नई बसों की सुविधा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहा कि इन सभी मांगो को लेकर छात्र विश्विद्यालय में परेशान है एवं प्रदेश भर में गुंडा राज से परेशान है। जिसको लेकर आज विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश से मुख्यमंत्री को उद्यापन भी सोपे है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने आश्वासन दिया है की विद्यार्थी परिषद की इन सभी मांगों पर जल्द उचित कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर इन सभी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद एक उग्र आंदोलन प्रदेश सरकार के समक्ष खड़ा करेगी जिसमें विद्यार्थी परिषद इस प्रदेश का युवा एवं छात्र एकत्रित होकर प्रदेश सरकार की युवा एवं छात्र विरोधी नीतियों पर धाबा बोलेगी।

 

[post-views]