



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- रविवार को भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की विशेष उपस्थिति में एक बैठक हुई यह बैठक जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा के अध्यक्षता में हुई जिसमें 11 तारीख को भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर द्वारा हमीरपुर के गांधी चौक में आयोजित में की जा रही भव्य रैली की दृष्टि से गठित की गई व्यवस्था टोली के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
व्यवस्था टोली के साथ बैठक कर ज़रूरी दिशा निर्देश दिए
डॉ बिंदल ने बैठक में 11 तारीख को होने जा रही इस रैली के दृष्टिगत की जा रही तैयारीयों से सम्बंधित व्यवस्था प्रमुखों से क्रमवार उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को ही इस बैठक के सिलसिले में हमीरपुर पहुंचे थे और यह बैठक लेने के बाद वह वापस चले गए।

बैठक में 11 की रैली की तैयारी से संबंधित व्यवस्था टोली के सभी सदस्यों को उचित दिशा निर्देश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमीरपुर में होने जा रही भव्य रैली ज़ोरदार उत्साह प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में प्रवाहित करेगी। इसके साथ ही बैठक में जिला में होने जा रहे उपचुनावों की दृष्टिगत गठित की गई।
समन्वय समिति के संयोजक एवं प्रदेश सचिव भाजपा नरेंद्र अत्री ने समन्वय समिति द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को सौंपी। बैठक में जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस की उपलक्ष पर आयोजित की गई विभिन्न कार्यक्रमों सहित पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यकलापों की गतिविधि की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी।

गौर तलब है कि 11 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर द्वारा एक बड़ी रैली हमीरपुर की गांधी चौक पर आयोजित की जा रही है। इस रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल सहित आजाद विधायक आशीष शर्मा एवं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए और उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र राणा और इंद्र दत्त लखनपाल व जिला हमीरपुर के पूर्व विधायक और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र के सह प्रभारी एवं प्रदेश सचिव सुमित शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश शर्मा सहित जिला के दोनों महामंत्री राकेश ठाकुर व अजय रिंटू शर्मा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा जिला सचिव पवन शर्मा अनिल शर्मा विनोद ठाकुर चमन ठाकुर कपिल मोहन शामा अर्चना ठाकुर जग सिंह ठाकुर धरमिंदर शर्मा, गज्जन राम शर्मा होशियार सिंह अभिषेक मनु, सौरभ शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
Post Views: 412



















Total Users : 125176
Total views : 189351