



टौणी-देवी/हमीरपुर:- विद्युत उपमंडल टौणी देवी के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 27 जून तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता दीपक चौहान ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 27 जून तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और कनेक्शन बहाल करवाने के लिए उन्हें 250 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा।


































