भूंपल, धनेटा, मझीण, बड़ा में 24-25 को आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर :-  विद्युत सब स्टेशन अणु के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि 24 और 25 जून को विद्युत उपकेंद्र नादौन के उपकरणों के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाना है।

 

 

इस कार्य के चलते 24 और 25 जून को भूंपल, धनेटा, मझीण, सिल्ह, बड़ा और इनके साथ लगते अन्य क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।

 

उन्होंने बताया कि अगर किसी फीडर की आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद होने की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके बारे में पहले ही सूचना दे दी जाएगी।

[post-views]