किशाऊ बांध पर मुख्यमंत्री का कूटनीतिक कदम: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना पर आठ वर्षों पुराना गतिरोध प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तोड़ दिया है।

 

किशाऊ बांध पर 8 वर्षो का गतिरोध मुख्यमंत्री ने तोड़ा…. संदीप सांख्यान

 

उन्होंने कहा प्रदेश के हितों की रक्षा करने में प्रदेश के सबसे बड़े रणनीतिकार प्रदेश के मुख्यमंत्री साबित हुए हैं और प्रदेश का राजस्व भविष्य में बढ़ाने का एक सराहनीय कदम मुख्यमंत्री ने उठाया है।

 

किशाऊ बांध परियोजना पर मुख्यमंत्री का विज़नरी कदम… संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने कहा करीब पंद्रह हजार करोड़ लगात वाली यह बहुद्देश्यीय परियोजना से प्रदेश की आर्थिकी में बढ़ोतरी होगी वहीं प्रदेश सरकार का वित्तीय निवेश न के बराबर होगा, यही तो प्रदेश के मुख्यमंत्री की रणनीति की बड़ी जीत है।

 

किशाऊ बांध परियोजना पर मुख्यमंत्री का कदम सराहनीय…. संदीप सांख्यान

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा भविष्य में इस योजना से प्रदेश को करीब 225 मेगावाट बिजली मुफ्त मिलेगी, जिसमें प्रतिवर्ष 100 करोड़ यूनिट से भी ज्यादा बिजली प्रतिवर्ष प्रदेश को जगमग करेगी वहीं प्रदेश के राजस्व में करीब 600 करोड़ रुपयों की राजस्व वृद्धि होगी।

 

किशाऊ बांध परियोजना से मुख्यमंत्री हिमाचल हितों के बड़े रणनीतिकार साबित हुए…. संदीप सांख्यान

 

 

संदीप सांख्यान टोंस नदी, जो कि यमुना नदी की एक बड़ी सहायक नदी है पर बनने वाली इस इस बहुद्देश्यीय योजना को अमलीजामा पहनाना मुख्यमंत्री का मास्टर स्ट्रोक है।

 

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस योजना को अपने ढंग से और हिमाचल हितों की रक्षा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया हुए कहा है कि केंद्र, उत्तराखंड और अन्य हितधारक राज्यों के साथ इस सफल वार्ता से हिमाचल में नई उन्नति के आयाम स्थापित होंगे।

 

 

[post-views]