एससी आयोग ने भोरंज बुहला में रास्ते के विवाद को 15 दिन में सुलझाने के दिए निर्देश

भोरंज/हमीरपुर:- राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपमंडल मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र भोरंज बुहला में रास्ते से संबंधित एक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार शाम को आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा और शालिनी जमवाल ने भोरंज स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में इस मुद्दे से संबंधित लोगों से विस्तृत चर्चा की।

इसके बाद आयोग के अध्यक्ष ने इस विवाद को 15 दिन के भीतर आपसी सहमति से सुलझाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, एएसपी लालमन शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

[post-views]