



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) लेवल-2 परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने मेडल, गिफ्ट वाउचर, नकद पुरस्कार एवं विभिन्न सम्मान अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। SOF IEO (इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड) में कक्षा छठी के आद्विक शर्मा ने ज़ोनल स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया।




इसके अतिरिक्त कक्षा नौवीं के आर्यन शर्मा तथा कक्षा दसवीं के मयंक शर्मा, शाद आलम एवं आद्या को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ₹500 के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। इन सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ ज़ोनल एक्सीलेंस से भी सम्मानित किया गया।






SOF NSO (नेशनल साइंस ओलंपियाड) में कक्षा ग्यारहवीं के विशेष डटवालिया ने ज़ोनल स्तर पर कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं कक्षा आठवीं की श्रेया शर्मा को सर्टिफिकेट ऑफ ज़ोनल एक्सीलेंस प्रदान किया गया।


SOF ISSO (इंटरनेशनल सोशल साइंस ओलंपियाड) में कक्षा आठवीं की अंशिका नंदन ने ज़ोनल स्तर पर कांस्य पदक अर्जित किया। इसके अतिरिक्त कक्षा छठी के आरव शर्मा एवं चिन्मय चौधरी तथा कक्षा आठवीं के करुल को सर्टिफिकेट ऑफ ज़ोनल एक्सीलेंस प्रदान किए गए।



SOF IHO (इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड) में कक्षा तीसरी की नक्षिता ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक, कक्षा चौथी के असमी डोगरा ने ज़ोनल स्तर पर स्वर्ण पदक तथा माही हीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित किया।


कक्षा चौथी की सौम्या नेगी ने ज़ोनल स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया। इसी ओलंपियाड में कक्षा आठवीं की अवनी शर्मा को सर्टिफिकेट ऑफ आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त कक्षा तीसरी के गौरिक भाटिया, कक्षा चौथी के निवृत्ति, सरस भारद्वाज, कक्षा पाँचवीं की अनिका शर्मा तथा कक्षा ग्यारहवीं की तितिक्षा पटियाल को सर्टिफिकेट ऑफ ज़ोनल एक्सीलेंस प्रदान किए गए।
विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा तितिक्षा पटियाल (कक्षा 11वीं) को उनकी निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए SOF अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ₹5000 का चेक प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कुल मिलाकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। 13 विद्यार्थियों को ₹500 के गिफ्ट वाउचर, 4 विद्यार्थियों को ₹1000 के चेक, 1 विद्यार्थी को ₹1250 का चेक तथा 1 विद्यार्थी को ₹2500 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस कंचन लखनपाल एवं कोऑर्डिनेटर मनीषा मारवाह ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

















