लंबलू स्कूल में नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन

लंबलू/हमीरपुर:-   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में विद्यालय के अभिभावकों ने लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया। राजेंद्र कुमार शर्मा को समिति का प्रधान तथा अंजना शर्मा को उपप्रधान चुना गया।

 

नवनिर्वाचित प्रधान  राजेंद्र कुमार ने विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे विद्यालय के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा विद्यालय के समग्र विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावकों एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

प्रधानाचार्य  सुभाष धीमान ने नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय नई उपलब्धियों को प्राप्त करेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा विद्यालय हित में मिल-जुलकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

[post-views]