निहंग सिखों के एक समूह द्वारा उत्तराखंड कूच करने की कोशीश

 

पांवटा साहिब/कुल्हाल बॉर्डर:-  पंजाब के निहंग सिखों के एक समूह द्वारा उत्तराखंड कूच करने की कोशी।
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पांवटा साहिब के कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिटरी फोर्स की तैनाती की गई है। प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

 

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा विवाद और निहंग सिखों से जुड़े घटनाक्रम के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसी के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। कुल्हाल बॉर्डर पर आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिलहाल बॉर्डर पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बल तैनात रखे गए हैं।

[post-views]