हमीरपुर में कांग्रेस जल्दी करेगी बड़ी रैली:  मुख्यमंत्री

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनावों को लेकर सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन के लोग क्रांतिकारी हैं। भाजपा ने पैसे के बल पर प्रदेश सरकार को गिराने का जो असफल प्रयास किया, उसके खिलाफ जनांदोलन खड़ा करें। 1 जून तक पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भाजपा के दुष्प्रचार और षड्यंत्रों का एकजुट होकर जवाब देना है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। घर-घर तक कांग्रेस सरकार के 15 महीने में हुए कार्यों को पहुंचाएं। सरकार 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर चुकी है। 2032 तक प्रदेश को क रूप से समृद्ध राज्य बनाया जाएगा। हमें जनता के साथ कि जरूरत है, सरकार बड़ी से बड़ी चुनौती से भी पार पा लेगी। प्रदेश सरकार ने सत्ता सुख न भोगते हुए, जनहित को मद्देनजर रखकर काम किया है।
सुखविंदर सिंह ने कहा कि नादौन के लोग मेरे साथ ताकत बनकर खड़े हुए तभी आम परिवार का व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा। नादौन के लोगों ने मुझे कभी पीठ नहीं दिखाई, मैं ताउम्र आपका कर्जदार रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन के लोग मेरे दिल और दिमाग मे हैं। 25-30 वर्षों से आपके बीच हूं, सबको जानता हूं। जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
सीएम सुक्खू ने कहा कि साढ़े तीन साल अभी कांग्रेस सरकार का कार्यकाल है, उसमें डटकर काम करेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने नादौन की जनता से कहा कि राजनीति में भी अब व्यवस्था परिवर्तन का समय आ गया है।
 बिकाऊ लोगों को सबक सिखाएं और काम करने वालों को आगे बढ़ाएं। नादौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि भाजपा के धनबल के खेल का जवाब जनबल से देने के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है। नादौन की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चट्टान की तरह सब आपके साथ खड़े हैं।
लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में नादौन में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कार्य शुरू करवाए हैं।
हमीरपुर में बड़ी रैली कर खोलेंगे भाजपा के काले कारनामों पोल
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी हमीरपुर में कांग्रेस बड़ी रैली करेगी। उस रैली में भाजपा के काले कारनामों की पोल खोली जाएगी, जो उन्होंने कांग्रेस व निर्दलीय विधायकों को खरीदने के लिए किए हैं। कांग्रेस सरकार के पास सबका काला चिट्ठा मौजूद है। जनबल के बूते सरकार हिमाचल प्रदेश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी।
[post-views]