जनसेवा की मिसाल: लखवीर सिंह लक्खी के सहयोग से गोंदपुर बेहली में लगा सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

हरोली/ऊना:-  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद Anurag Singh Thakur के मार्गदर्शन तथा प्रयास सोसाइटी के सहयोग से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, हरोली द्वारा ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद के गांव गोंदपुर बेहली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर गांव के प्रधान एवं जिला भाजपा महामंत्री Lakhvir Singh Lakhi और उप प्रधान परवीन कुमार के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

 

शिविर में 203 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 123 निःशुल्क लैब जांचें सम्पन्न की गईं। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क दवाइयां एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री लखवीर सिंह लक्खी ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

इससे लोगों को अपने गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क जांच एवं दवाइयों की सुविधा मिल रही है। उन्होंने इस जनहितैषी पहल के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एवं प्रयास सोसाइटी का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

 

शिविर के दौरान स्वास्थ्य टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, निहाल सिंह एवं मनीष ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं जनकल्याणकारी बताया।

[post-views]