बाल भवन में श्री रामदूत हनुमंत कथा एक जुलाई से

हमीरपुर- संकट मोचन हनुमान जी महाराज की दिव्य कथा सीनियर सिटीजन कौंसिल के तत्वावधान में गीता राम चरित मानस प्रचार प्रसार संस्थान वार्ड नंबर पांच हमीरपुर में होगी।

 

नवनिर्मित बहुआयामी भवन में श्री राम दरबार में इसका आयोजन दो जुलाई से लेकर आठ जुलाई 2026 तक किया जाएगा। रामदूत हनुमंत कथा का आयोजन रोजाना दो बजे से सांय पांच बजे तक हुआ करेगा।

 

इस सर्वजन कल्याणकारी कथा का भक्तजनों को श्रवण करवाने के लिए मां शारदा के वरद पुत्र आचार्य मुकेश जी महाराज ‘सौटा वाले’ पधारेंगे।

 

सीनियर सिटीजन कौंसिल के अध्यक्ष भगवान दास शास्त्री ने सभी जिला वासियों से आग्रह किया है कि इस कथा में पहुंचकर इसका श्रवण करें। आठ जुलाई को हवन का आयोजन किया जाएगा तथा इसी दिन भंडारा भी संचालित किया जाएगा।

[post-views]