



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर गैस सर्विस के सभी गैस उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आजकल गैस की सप्लाई में कोई भी कमी नहीं है। हमें गैस प्लांट से गैस की सप्लाई भरपूर मात्रा में आ रही है, जिससे गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

अब गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर भरवाने के लिए कतारों में लगकर या एक- दूसरे के क्षेत्र (एरिया) में जाकर सिलिंडर भरवाने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।



सभी गैस उपभोक्ताओं को हमीरपुर गैस सर्विस द्वारा यह संदेश दिया जाता है कि अब गैस सिलिंडर भरवाने के लिए हफ्ता या 10 दिन पहले गैस की बुकिंग करने की कोई भी जरूरत नहीं है।






अतः जिस दिन आपके क्षेत्र (एरिया) में गैस की सप्लाई आएगी उसके एक दिन पहले उपभोक्ता को गैस की बुकिंग करनी है और अगले दिन आपको गैस सिलिंडर मिल जाएगा।


जिस किसी भी उपभोक्ता ने अभी तक e-Kyc नहीं करवाई है तथा गैस की सुरक्षा होज़ (गैस पाईप) पांच साल से नहीं बदली है, वे सभी उपभोक्ता 30, जून 2026 तक अपनी सुरक्षा होज़ (गैस पाईप) बदलवा लें एवं e-Kyc करवा लें, नहीं तो उपभोक्तओं का गैस रिफिल ब्लॉक हो जाएगा। जिस कारण उपभोक्ता की गैस बुकिंग नहीं हो पाएगी























