



बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राम मंदिर में चढ़ावे के गबन और घोटाले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश के करोड़ों हिंदुओं के आस्था के प्रतीक, सनातन संस्कृति के प्रेरक, मर्यदा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर में हुए गबन और घोटाले की जांच पर उत्तर प्रदेश सरकार ने गठित की गई एसआईटी की जांच संदेह के घेरे में है।

200 करोड़ के अनुमानित श्री राम मंदिर घोटाले की जांच उच्चतम न्यालय के न्यायधीश से करवाई जाए… संदीप सांख्यान




उन्होंने कहा कि इस गबन और घोटाले की जांच देश के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश और किसी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देख रेख में कई जानी चाहिए।






जिस राम मंदिर के नारे ओर भाजपा ने सरकारें बनाई, वहीं पर करोड़ो का घोटाला शर्मनाक: संदीप सांख्यान



संदीप सांख्यान ने कहा कि इस पूरे प्रकरण से देश के हिंदुओं के साथ खिलवाड़ तो हुआ ही है लेकिन सभी राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी चोट पहुंची है।



करोड़ो हिंदुओ की आस्था व सनातन संस्कृति से भद्दा मजाक है श्री राम मंदिर घोटाला: संदीप सांख्यान



संदीप ने ट्रस्ट के अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है, कि उनकी नियुक्तियां कैसे की गई।
संदीप सांख्यान ने कहा कि चंदे और चढ़ावे की कम रिपोर्टिंग की गई तथा करोड़ों रुपयों का कोई उचित हिसाब-किताब नहीं रखा गया। कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान ने मांग की है कि वर्तमान ट्रस्ट जिसमें राजनीतिक लोग शामिल हैं, उसे भंग कर दिया जाए और उसमें संतों, पुजारियों व धर्मगुरुओं को जगह दी जानी चाहिए।
संदीप सांख्यान ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घोटाला
200 करोड़ से ज्यादा का अनुमानित हैं। उन्होंने कहा कि आम दिनों में प्रतिदिन श्री राम मंदिर अयोध्या में 8 से 10 लाख रुपये औसतन चढ़ाए जाते थे, जबकि व्रत और त्यौहारों में चढ़ावा 18 से 20 लाख रुपये तक भी हो जाता था, जिसमे नगद राशि, सोना-चांदी से लेकर

बहुमूल्य आभूषण भी होते थे जो कि गायब किए गए हैं।
संदीप सांख्यान ने कहा कि मंदिर न्यास में 14 से 15 हज़ार वेतन पाने वाले कुछ अस्थायी कर्मचारियों और उनके करीबियों ने पिछले कुछ महीनों में 40 लाख से लेकर 1.5 करोड़ तक के प्लॉट और मकान खरीदे हैं, यह कैसे संभव हो सकता है।
संदीप सांख्यान ने कहा कि देश की भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने राम मंदिर के मुद्दे पर सरकारें बनाई लेकिन आज उसी राम मंदिर का चढ़ावा और संम्पत्ति चोरी होती रही और भाजपा की केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार मूकदर्शक बनकर देश के 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करती रही, इससे शर्मनाक कुछ और हो नहीं सकता।
संदीप सांख्यान ने कहा कि इस मसले पर आज भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद, स्वयं सेवक संघ, बजरंग दल, हिन्दू जागरण मंच व इनकी अन्य संस्थाएं क्यों चुप है, जबकि देश की जनता जबाब चाहती है।

















