



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में शैक्षणिक सत्र की पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बैठक सुबह नौ बजे निर्धारित समय पर शुरू हुई।


बैठक में कक्षा नर्सरी से बारहवीं कक्षा के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया और सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की मासिक रिपोर्ट ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन, उनके व्यवहार और सर्वांगीण विकास करना था।




प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि सम्मेलन में अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने में गहरी रूचि दिखाई तथा अध्यापकों से मिलकर आगे की भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया।







प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए समय-समय पर अभिभावकों का मिलते रहना आवश्यक है।



ताकि बच्चों की रिपोर्ट अभिभावकों को दी जाए व जो कमियाँ रह रही हो उसे दूर करने का प्रयास किया जाए। शिक्षा केवल स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह घर और स्कूल के बीच का एक साझा प्रयास है।























