दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 27 जून 2026 को कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किय

 

जिला हमीरपुर के पक्का भरो गई नामक स्थान पर एक पागल कुत्तिया ने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों को बुरी तरह से नोच लिया जो हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं तथा टीकाकरण करवा रहे हैं ।

 

बच्चों को काटने के तत्काल उपरांत उपरोक्त कुतिया की मृत्यु हो गई जो की एक गंभीर मामला है । आयुक्त नगर निगम हमीरपुर से अनुरोध है कि वह शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने हेतु उचित कदम उठाएं ।

बैठक में अधिकांश माननीय सदस्यों ने यह मांग उठाई कि जिला भर में उपभोक्ताओं को तीसरे दिन पानी की सप्लाई की जा रही है जिससे उपभोक्ता अत्यधिक परेशान हो रहे हैं ।

 

जल शक्ति विभाग इस बारे संज्ञान लेकर सभी उपभोक्ताओं को समय पर प्रतिदिन पानी की सप्लाई सुनिश्चित करें । कृपया आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए साफ वह गुणवत्तापूर्ण पानी की सप्लाई भी सुनिश्चित की जाए ।

हमीरपुर से हीरानगर तक वनवे का निर्णय प्रशासन ने लिया है, इस बारे संगठन अनुरोध करता है कि इस मामले पर प्रशासन पुनर्विचार करके इस सड़क को पहले की भांति यथावत रखा जाए क्योंकि अब इस सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी गई है तथा एक समय में दो वाहन इकट्ठे गुजर सकते हैं ।

नगर निगम का जो विश्राम गृह हमीरपुर में बना है उसमें लोग गंदगी फैलाते हैं तथा वहां पर जो पौधे हैं उनकी टहनियां बड़ी-बड़ी हो गई है जिनकी कांट छांट करना नितांत आवश्यक है । संगठन यह मांग करता है के इस विश्राम गृह की सफाई सुनिश्चित करवाई जाए व पेड़ों की टहनियों की कांट छांट भी करवाई जाए ।

 

यह भी मांग की गई कि शहर में कुछ लोग अपने-अपने घरों का कूड़ा बड़े-बड़े डस्टबिन में डाल रहे हैं जिसे कई कई दिनों तक नहीं उठाया जाता है । अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक परिवार अपने-अपने घर का कूड़ा सफाई कर्मचारी को ही सौंपे ताकि शहर में गंदगी न पनपे ।

 

पुराने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निर्मित पार्क में एक दो स्ट्रीट लाइटें खराब है जिन्हें तत्काल ठीक किए जाने का अनुरोध है । यह भी मांग की जाती है कि इस पार्क में आवश्यकता अनुसार कुछ और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएं ताकि बरसात के दिनों में बुजुर्ग लोग व बच्चे वहां रोशनी में टहल सकें ।

माननीय सदस्यों ने यह मांग उठाई की जो एच आर टी सी की बसें लोकल चलती है वह रविवार के दिन अपने रूटों पर नहीं चलती है, इस बारे संगठन यह मांग करता है कि कम से कम एच आर टी सी की बसें रविवार को भी चलाना सुनिश्चित करें ।

यह भी ध्यान में लाया गया है कि कई जगह बिजली बिलों की मशीनें खराब पड़ी है

जिससे बिजली के बिल उपभोक्ताओं को उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को जुर्माना सहित बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है, जो न्याय संगत नहीं है ।अतः प्रत्येक उपभोक्ता को कम से कम 10 दिन पहले विजली के विल उपलब्ध करवाने की कृपा करें ।

जिला आयुर्वेद अस्पताल में जो लैब टेक्नीशियन कार्यरत था वह सेवानिवृत्त हो गया है ।उसके स्थान पर लंबे समय से यानी दिसंबर 2024 से पद खाली है जिसके कारण आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रयोगशाला में टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं ।यह बड़ी विडंबना है कि लगभग डेढ़ साल के उपरांत भी इस पद को भरने वारे विभाग प्रयास नहीं कर रहा है ।

प्राय यह देखने में आया है कि जब लोग सुबह व शाम को स्कूल के मैदान में प्रातः भ्रमण के लिए आते हैं तो उस समय मैदान में खिलाड़ी फुटबॉल, वॉलीबॉल व क्रिकेट खेल रहे होते हैं । कई बार गेंद लगने से बुजुर्ग बच्चे चोट का शिकार हो जाते हैं ।अतः कम से कम इस मैदान में सवेरे या शाम के समय खिलाड़ियों के खेलने के लिए पर प्रतिबंध लगाया जाए ।

इस अवसर पर सर्वश्री एस के कौड़ा, युद्ध वीर पठानिया, गोपाल शर्मा, रणजीत ठाकुर, हेमराज शर्मा, बलबीर पटियाल, अनिरुद्ध डोगरा, शंभूराम जसवाल, हेमराज शर्मा, अशोक सोनी, संतोष वनियाल, सुरेश चंद, रोशन लाल पटियाल व संगठन के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

मनोहर लाल कानूनगो, महासचिव

[post-views]