



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- ओलंपिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही जिला ओलंपिक संघ, हमीरपुर आयोजित कर रहा है 30 जून की जागरूकता दौड़ । यह बात हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्री ने *जागरूकता दौड़* की तैयारी की दृष्टि से आयोजित बैठक में तैयारी में जुटे विभिन्न युवा संगठनों खेल संगठनों से जुड़े युवा साथियों को संबोधित करते हुए कही।

30 जून की जागरूकता दौड़ की तैयारी की समीक्षा मैं बोले प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष




नरेन्द्र अत्री ने कहा की *हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हमेशा राष्ट्र की युवा शक्ति को को सशक्त एवं संस्कारित बनाने की दृष्टि से कई अतुल्य शुरुआतें की है, और यह जागरूकता दौड़ भी उन्हीं की प्रेरणा से आयोजित हो रही है।*
बाक्स। *शाम 4.30 पर अणु सिंथेटिक ट्रैक से शुरू होकर -हीरानगर चिल्ड्रन पार्क तक* होने वाली इस जागरूकता दौड़ में जहां एक तरफ बतौर
*मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाग ले रहे हैं वहीं कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ, पूर्व में हमीरपुर के खेलों में दिग्गज रहे खिलाड़ी भी भाग लेंगे।*






बैठक में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव टी पी चोपड़ा फुटबॉल संघ की कोषाध्यक्ष नरेश राणा अभयवीर लवली, अनिल परमार, दिनेश ठाकुर, कपिल, अभिषेक जोशी ,जिला पार्षद विकास भोलू, पूर्व पार्षद संजीव कुमार, आदि दर्जनों युवा मौजूद रहे।

























