



हमीरपुर/सूर्य वशिष्ठ:- भारी बाpरिश के कारण भागेटू गांव के चौक के पास भारी बारिश के कारण पूरे रोड पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ जाने से सड़क पर आवागमन अत्यंत जोखिमपूर्ण हो गया था। सड़क से होकर प्रतिदिन बाइक, कारें, बसें एवं अन्य वाहन गुजरते हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।

जनहित में पेश की मिसाल



स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला दिव्यांग समीक्षा समिति के सदस्य राजन कुमार ने गांव के युवाओं को साथ लेकर श्रमदान किया तथा सड़क पर पड़े सभी पत्थरों और मलबे को हटाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया। इस नेक कार्य से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी राहत मिली।






राजन कुमार ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को केवल प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय ऐसे जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। यदि सभी नागरिक अपने आसपास की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं, तो समाज को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सकता है।


इस श्रमदान अभियान में गांव के सूबेदार महेंद्र सिंह, अंशुल ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अंजना कुमारी, कृतिका ठाकुर तथा जगदीश चंद ने भी पूरे तन-मन से सहयोग दिया। सभी ने मिलकर सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।



राजन कुमार ने कहा कि ऐसे कार्य समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज के लिए एक सकारात्मक मिसाल कायम करें।




















