ऑपरेशन सिंदूर में शहीदो के नाम छुपाने वाले कैसी देशभक्ति करते हैं: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने आपरेशन सिंदूर पर देश की जनता को गुमराह करने वाले भाजपा के शीर्ष नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए देश की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है।

 

उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर पर जब देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा था, तो केंद्र सरकार ने देश की जनता को अंधेरे में रखा अब उनकी तथाकथित देश भक्ति की मिसाल अब सामने आने लगी है।

 

तथाकथित देश भक्ति की मिसाल अब सामने आने लगी है…. संदीप सांख्यान

 

यह एक ऐसा युद्ध था जिसमें बिकाऊ मीडिया ने भारतीय सेना को लाहौर तक का कब्जा करवा दिया था और पाकिस्तान को नेस्तोनाबूत करने की नौबत टेलीविजन पर आ गई थी।

 

 

यही नहीं देश के रक्षा मंत्री ने स्वयं संसद में बयान दिया था कि आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ है। ऐसे में अब छह शहीदों का जिक्र हो रहा है जिन्होंने आपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

 

ऑपरेशन सिंदूर में देश की जनता को गुमराह करने पर सार्वजनिक माफी मांगे…. संदीप सांख्यान

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की वर्दी में अपने बड़े बड़े कट आउट बड़े शहरों में लगाकर झूठी वाहवाही बटोरने वाले भाजपा नेताओं का स्तर इतना गिर सकता है, यह कभी किसी ने सोचा भी न था, लानत है ऐसी सियासत पर जो सत्ता की लोलुपता में वीर सपूतों की शहादत को भी नजरअंदाज करती है।

 

एनडीए सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के 6 अमर शहीदों में शामिल सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार, लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर मूड मुरली नायक, हवलदार सुनील कुमार सिंह, सार्जेंट सुरेंद्र कुमार की शहादत को इस स्वार्थी राजनीति ने गुमनाम कर दिया। देश को इनकी शहादत पर फक्र करने का मौका भी नहीं दिया।

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि हर मसले में सवालों के कटघरे में रही भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है तथा यह तो शर्म से भी कहीं परे की बात है कि देश के लिए मर मिटने वाले अमर शहीदों की शहादत को लेकर भी यह झूठ बोलने से नहीं चूके।

 

देश को अंधेरे में रखने वाले भाजपा नेताओं की पोल हर मामले में खुलती नजर आ रही है। बावजूद इसके इनका कोई भी नेता अधिकारिक बयान देने के लिए सामने आए।

 

पर देश की जनता अब जान चुकी है कि ज्यादा हिंदु मुस्लिम कर अपना उल्लु सीधा करने वालों ने जब भगवान राम को नहीं छोड़ा तो भला औरों की इनके आगे बिसात क्या है।

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि भगवान राम के साथ-साथ देश की जनता इनको ऐसा दंड देगी कि जनता को छलने से पहले यह सौ बार सोचेंगे।

 

 

[post-views]