आरसेटी में महिलाओं ने सीखा जूट के उत्पाद बनाना 

 

हमीरपुर/सूर्य वशिष्ठ:-  मटटनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में महिलाओं के लिए आयोजित 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में लगभग 29 महिलाओं ने जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं।

 

इसके लिए विभिन्न बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आरसेटी भी महिलाओं की मदद कर सकता है। उन्होंने महिलाओं से विभिन्न विभागों और बैंकों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और उषा देवी, ट्रेनर सीमा देवी, फैकल्टी मेंबर विनय चौहान, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

[post-views]